नगरपालिका चुनाव 2026: सुबह से मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें, प्रशासन सतर्क
पहाड़ी से शहर तक लोकतंत्र का उत्सव, 9 बजे तक बेहतर मतदान प्रतिशत

पलामू में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह, पहाड़ी इलाकों में उमड़ी मतदाताओं की भीड़
पलामू में शांतिपूर्ण मतदान जारी, अधिकारियों ने किया केंद्रों का निरीक्षण
मेदिनीनगर (पलामू) में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत मतदान को लेकर सुबह से ही विभिन्न केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ देखी गई। पहाड़ी क्षेत्रों में भी मतदाता उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचे।
सदर एसडीएम सुलोचना मीणा ने पलामू क्लब मतदान केंद्र का निरीक्षण किया और मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। वहीं डीएसपी राजेश यादव ने बीएन कॉलेज मतदान केंद्र पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
मतदान के दौरान पुलिस जवानों द्वारा दिव्यांग मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में सहायता की गई, जिससे संवेदनशीलता और व्यवस्था दोनों की सराहना हो रही है।
9 बजे तक मतदान प्रतिशत (नगरपालिका आम निर्वाचन 2026)
मेदिनीनगर नगर निगम – 9.66%
विश्रामपुर – 10.91%
हुसैनाबाद – 13.41%
हरिहरगंज – 10.6%
छतरपुर – 9.77%
अन्य निकायों में मतदान प्रतिशत (सुबह 9 बजे तक)
नगर परिषद, गढ़वा – 11.65%
नगर पंचायत, श्री बंशीधर नगर – 12.18%
नगर पंचायत, मंझिआँव – 12.68%
जिला जनसंपर्क कार्यालय, पलामू (मीडिया कोषांग) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति संख्या 26/02-2026 के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से जारी है।