ताज़ा-ख़बर

सुदिव्य कुमार सोनू ने गिरिडीह नगर निकाय चुनाव में किया मतदान

रिपोर्ट: VBN News Desk3 घंटे पहलेझारखण्ड

नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा गया और सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें नजर आईं।

सुदिव्य कुमार सोनू ने गिरिडीह नगर निकाय चुनाव में किया मतदान

By Amit Sahay

गिरिडीह में आयोजित नगर निकाय चुनाव के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। उन्होंने मतदान केंद्र पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और नागरिकों से भी लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

वहीं, प्रत्याशी डॉ. शैलेन्द्र चौधरी ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया और कहा कि नगर के विकास के लिए हर वोट महत्वपूर्ण है। 15.jpg इसके अलावा, प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने भी मतदान केंद्र पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। 17.jpg नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा गया और सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें नजर आईं।

इन्हें भी पढ़ें.