ताज़ा-ख़बर

पेयजल संकट पर नगर पंचायत अध्यक्ष सख्त, जलापूर्ति व्यवस्था नगर पंचायत को सौंपने का निर्देश

रिपोर्ट: MANISH 3 घंटे पहलेझारखण्ड

पानी जैसी मूलभूत सेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं - मनोज चौधरी ने दिए 7 दिन में हस्तांतरण के आदेश

पेयजल संकट पर नगर पंचायत अध्यक्ष सख्त, जलापूर्ति व्यवस्था नगर पंचायत को सौंपने का निर्देश

सरायकेला : भीषण गर्मी के बीच सरायकेला नगर क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सख्त रुख अपनाया है। लगातार चरमराई जलापूर्ति व्यवस्था से आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे नगर पंचायत ने गंभीरता से लेते हुए बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। अध्यक्ष मनोज चौधरी ने स्पष्ट कहा कि वर्तमान में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के व्यापक कार्यक्षेत्र के कारण प्रभावी निगरानी में कमी आई है जिससे जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब स्वीकार नहीं की जाएगी। झारखंड नगर पंचायत अधिनियम के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए उन्होंने नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति का संचालन तत्काल प्रभाव से नगर पंचायत, सरायकेला को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से समन्वय स्थापित कर सात दिनों के भीतर हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है। मनोज चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित पदाधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी और उनके विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य हर नागरिक को नियमित, स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है। इसके लिए पूरे मामले की दैनिक मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके। नगर पंचायत के इस फैसले से क्षेत्रवासियों में शीघ्र सुधार की उम्मीद जगी है।

इन्हें भी पढ़ें.