ताज़ा-ख़बर

नगिनापुरी छठ घाट हुआ रोशन, पार्षद नीतू शर्मा के प्रयास से लगा सोलर हाई मास्ट लाइट

रिपोर्ट: MANISH 56 मिनट पहलेझारखण्ड

वार्ड-17 में विकास कार्यों को मिली गति, पांच और हाई मास्ट लाइट लगाने की तैयारी

नगिनापुरी छठ घाट हुआ रोशन, पार्षद नीतू शर्मा के प्रयास से लगा सोलर हाई मास्ट लाइट

आदित्यपुर : नगर निगम के वार्ड संख्या-17 स्थित नगिनापुरी छठ घाट पर सोमवार को सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापित कर दी गई। इस बहुप्रतीक्षित योजना के धरातल पर उतरने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। यह कार्य वार्ड पार्षद नीतू शर्मा के लगातार प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस प्रकार की हाई मास्ट लाइट लगाने की योजना वर्ष 2020 में नीतू शर्मा के पिछले कार्यकाल में पारित कराई गई थी। लंबे प्रयासों और लगातार अनुश्रवण के बाद अब नगिनापुरी छठ घाट पर हाई मास्ट लाइट स्थापित कर दी गई है जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को रात के समय बेहतर रोशनी की सुविधा मिलेगी। वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने कहा कि वार्ड के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अब तक वार्ड-17 में लगभग आठ सोलर हाई मास्ट लाइट लगाई जा चुकी हैं जबकि पांच और हाई मास्ट लाइट लगाने की योजना पर कार्य चल रहा है। इसके लिए विभिन्न स्थानों का चयन भी कर लिया गया है। नीतू शर्मा ने कहा कि छठ घाट जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था मजबूत होने से लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी और धार्मिक आयोजनों के दौरान भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए आगे भी लगातार प्रयास जारी रहेंगे। स्थानीय लोगों ने भी हाई मास्ट लाइट लगाए जाने पर खुशी जताते हुए पार्षद के प्रयासों की सराहना की और इसे वार्ड के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इन्हें भी पढ़ें.