ताज़ा-ख़बर

एसपी निधि द्विवेदी ने जारी किया बड़ा प्रतिनियुक्ति आदेश, 27 सीसीटीएनएस ऑपरेटरों का तबादला

रिपोर्ट: MANISH 4 घंटे पहलेझारखण्ड

जिले के विभिन्न थाना व ओपी में नई तैनाती, 10 जून 2026 तक योगदान देने का निर्देश

एसपी निधि द्विवेदी ने जारी किया बड़ा प्रतिनियुक्ति आदेश, 27 सीसीटीएनएस ऑपरेटरों का तबादला

सरायकेला-खरसावां : पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने जिले में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 27 सीसीटीएनएस ऑपरेटरों के स्थानांतरण एवं प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार सभी कर्मियों को तत्काल प्रभाव से उनके पूर्व प्रतिनियुक्ति स्थल से स्थानांतरित करते हुए नए थाना एवं ओपी में पदस्थापित किया गया है। सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को 10 जून 2026 तक अपने नए कार्यस्थल पर योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार देवव्रत महतो को आदित्यपुर थाना से कुचाई थाना, मनोजित कु० हेम्ब्रम को आदित्यपुर से सरायकेला थाना, भगवत महतो को आदित्यपुर से चौका थाना तथा लाल कमल महतो को आरआईटी थाना से कांड्रा थाना भेजा गया है। इसी प्रकार दुबराज महतो को गम्हरिया से खरसावां, रविन्द्र नाथ लोहरा को गम्हरिया से पुलिस केंद्र, मृत्युंजय महतो को कांड्रा से राजनगर, जगन्नाथ गोप को कांड्रा से कुचाई तथा मनोज कुमार गोराई को चौका से गम्हरिया थाना में प्रतिनियुक्त किया गया है। महादेव प्रसाद साहू को चौका से ईचागढ़, आदित्य पोद्दार को चांडिल से कांड्रा, विश्वजीत कापड़ी को चांडिल से राजनगर तथा अरविंद चौबे को कपाली ओपी से नीमडीह थाना भेजा गया है। इसके अलावा आशीष कुमार पोद्दार को नीमडीह से सरायकेला, बलराम महतो को नीमडीह से चौका, निरंजन डे को तिरुलडीह से आदित्यपुर, धनश्याम प्रमाणिक को तिरुलडीह से आरआईटी, सुनील उरांव को ईचागढ़ से आदित्यपुर तथा पंकज कु० मांझी को ईचागढ़ से नीमडीह थाना में प्रतिनियुक्त किया गया है। अन्य तबादलों में जितेन्द्र गोराई (सरायकेला से चांडिल), राजकुमार लोहरा (सरायकेला से खरसावां), विवेक कु० गिरी (खरसावां से आदित्यपुर), ठाकुर हेम्ब्रम (खरसावां से आरआईटी), साधन रजक (कुचाई से ईचागढ़), जगदीश सोरेन (कुचाई से कपाली ओपी), सोंडा बिरुली (राजनगर से तिरुलडीह) तथा श्याम चरण किस्कू (राजनगर से चांडिल) शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों एवं ओपी प्रभारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। साथ ही निर्धारित अवधि में योगदान नहीं देने वाले कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें.