ताज़ा-ख़बर

मेदिनीनगर में बनवाऊंगी फ्लाईओवर, पार्किंग की होगी विशेष व्यवस्था, शहर को मिलेगी नई रफ्तार : नम्रता त्रिपाठी

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary17 घंटे पहलेझारखण्ड

पलामू जिला कांग्रेस अध्यक्ष विमला कुमारी के साथ नम्रता त्रिपाठी ने किया हमीदगंज में जनसंपर्क

मेदिनीनगर में बनवाऊंगी फ्लाईओवर, पार्किंग की होगी विशेष व्यवस्था, शहर को मिलेगी नई रफ्तार : नम्रता त्रिपाठी

मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर निगम क्षेत्र को जाम से मुक्त दिलाएंगे। शहर को व्यवस्थित बनाने का समय आ गया है। फ्लाईओवर व पार्किंग जैसी ठोस योजनाओं के साथ शहर को नई रफ्तार देने का संकल्प लें ली हूं। मेयर बनने के साथ बोर्ड की पहली बैठक में पास किया जाएगा। उक्त बातें मेयर प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने कही। ‌वे बुधवार को अमृत होटल के सामने रेड़मा चौक पर अपने चुनावी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन के बाद बोल रही थी।

नम्रता त्रिपाठी ने कहा कि यह चुनावी कार्यालय सिर्फ एक स्थान नहीं बल्कि मेदिनीनगर के विकास, संवाद व जनसेवा का केंद्र बनेगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से बदलाव की इस यात्रा को मजबूत बनाने व शहर के उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाने का आह्वान किया। नम्रता त्रिपाठी ने कहा कि मेदिनीनगर क्षेत्र के जिन वार्डों में जनसंपर्क कर रही है, उन्हें अपार जन समर्थन मिल रहा है। मेदिनीनगर वासी क्षेत्र का विकास नहीं होने से काफी रोष में हैं। नगर वासी इस बार पूरे बदलाव के मूड में हैं।

इसके बाद उन्होंने पलामू जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष विमला कुमारी के साथ वार्ड 11 स्थित हमीदगंज में जनसंपर्क किया। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र के नागरिकों का जो प्यार, विश्वास व अपनापन मिला, वह जीवन भर याद रहेगा। निगम क्षेत्र के नागरिकों का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी है। इस भरोसे को साथ लेकर मेदिनीनगर के उज्जवल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करती रहेंगी। यह रिश्ता सेवा व समर्पण का बन गया है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि वे वायदा नहीं, व्यवस्था बदलने का संकल्प ले लिया है।

जनसंपर्क अभियान में मनीषा सिंह, उर्मिला टप्पो, सुमन देवी, सुनीता, रीना, चांदनी कुमारी, जिया, काजल कुमारी, चंदा देवी, मधुकर शुक्ला, मुकेश सिंह, राजेश चौरसिया, धीरज चंद्रवंशी, मुन्ना पासवान , प्रियांशु श्रीवास्तव , हेमंत कुमार, बॉबी गुप्ता, सिद्धार्थ नागा, मनीष पांडेय, मुन्ना खान, गोपाल तिवारी, सुधीर पासवान, अंकित, सुनील राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक शामिल थे।

इन्हें भी पढ़ें.