ताज़ा-ख़बर

नम्रता त्रिपाठी मेदिनीनगर निगम क्षेत्र की करेंगी चातुर्दिक विकास, मिल रहा अपार जनसमर्थन : विमला कुमारी

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary1 दिन पहलेझारखण्ड

पाइपलाइन से घर-घर स्वच्छ पेयजल कराएंगी उपलब्ध : नम्रता त्रिपाठी

नम्रता त्रिपाठी मेदिनीनगर निगम क्षेत्र की करेंगी चातुर्दिक विकास, मिल रहा अपार जनसमर्थन : विमला कुमारी

नम्रता त्रिपाठी ने पलामू कांग्रेस अध्यक्ष विमला कुमारी के साथ चलाया जनसंपर्क अभियान

मेदिनीनगर (पलामू) : नम्रता त्रिपाठी मेदिनीनगर निगम क्षेत्र की चातुर्दिक विकास करेंगी। ये समझदार व उच्च शिक्षा योग्यताधारी हैं। कानून की जानकार, एलएलबी में पीएचडी हैं। यही कारण है कि मेदिनीनगर निगम क्षेत्र के युवक व युवतियों की आइकॉन हो गई हैं।

अपने नाम से ही नम्रता को परिभाषित करती हैं। इसी कारण बुजुर्गों व भाइयों- बहनों का इन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। उक्त बातें पलामू जिला कांग्रेस कमेटी की पलामू जिला अध्यक्ष विमला कुमारी ने कही। वे मंगलवार को नम्रता त्रिपाठी के साथ जेलहाता व आरडीएस रमाडा होटल क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंपर्क कर रही थी। नम्रता त्रिपाठी घर-घर जाकर बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। साथ ही बेंच छाप पर मुहर लगाकर विजयी बनाने का आह्वान किया। कांग्रेस अध्यक्ष विमला कुमारी ने कहा कि नम्रता त्रिपाठी अपने चुनाव प्रचार में केवल सड़क से नहीं गुजर रही हैं बल्कि एक-एक घर में जनसंपर्क कर रही हैं व आशीर्वाद ले रही हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद अपनी पूरी काबिलियत के साथ मेदिनीनगर नगर निगम का व्यापक ढंग से विकास करेंगी। मेदिनीनगर निगम क्षेत्र के विकास की सोच इनके बड़े ही ऊंचे हैं। कहा कि वे नम्रता त्रिपाठी की सोच व समझ से बड़ी ही प्रभावित हैं। विमला कुमारी ने विश्वास जताते हुए कहा कि नम्रता त्रिपाठी मेयर बनेगी तो मेदिनीनगर वासियों का नगर निगम पर राज होगा। नम्रता त्रिपाठी जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। भ्रष्टाचार को पूर्ण रूप से लगाम लगाएंगी।

मौके पर मेयर प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की स्थिति काफी दयनीय है। निगम विकास से कोसो दूर है। नगर निगम में शामिल किए गए गांव व अन्य क्षेत्र में विकास की एक भी किरण नहीं पहुंची है। बदले में ग्रामीणों को दोहरा टैक्स देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर वे मेयर बनती हैं तो निगम क्षेत्र को सुविधायुक्त करेंगी। एक सवाल के जवाब में नम्रता त्रिपाठी ने कहा कि वे पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का काम करेंगी। इसके पश्चात नाली व सड़क का निर्माण कराएंगी। मौके पर बड़ी संख्या में नम्रता त्रिपाठी समर्थक मौजूद थे।

इन्हें भी पढ़ें.