ताज़ा-ख़बर

वार्ड 17 में नीतू शर्मा का सशक्त डोर-टू-डोर जनसंपर्क, काम के दम पर मांग रहीं समर्थन

रिपोर्ट: MANISH 1 दिन पहलेझारखण्ड

शोर-शराबे से दूर, पांच साल के कार्यों के आधार पर मैदान में उतरीं निवर्तमान पार्षद

वार्ड 17 में नीतू शर्मा का सशक्त डोर-टू-डोर जनसंपर्क, काम के दम पर मांग रहीं समर्थन

आदित्यपुर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 17 में चुनावी माहौल चरम पर है। मेयर पद के प्रत्याशियों के शोर-शराबे और प्रचार वाहनों के बीच पार्षद पद के उम्मीदवार भी जोर-शोर से प्रचार में जुटे हैं। इसी बीच वार्ड 17 की एकमात्र महिला प्रत्याशी और निवर्तमान पार्षद नीतू शर्मा शांत लेकिन प्रभावी रणनीति के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चला रही हैं। बिना किसी तामझाम और लाउडस्पीकर के वे सीधे मतदाताओं के दरवाजे तक पहुंचकर अपने पांच वर्षों के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर रही हैं। अब तक उनकी ओर से कोई प्रचार वाहन भी नहीं उतारा गया है। नीतू शर्मा का कहना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में सड़क, नाली, साफ-सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी और हर समय जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध रहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने वार्ड की समस्याओं को गंभीरता से लिया और हर वर्ग से संवाद बनाए रखा। यही कारण है कि मतदाताओं का रुझान उनके पक्ष में दिख रहा है। सादगीपूर्ण लेकिन प्रभावी रणनीति के साथ नीतू शर्मा वार्ड 17 में मजबूत दावेदार के रूप में उभर रही हैं।

इन्हें भी पढ़ें.