ताज़ा-ख़बर

एआई से तैयार मोदी के फर्जी वीडियो वायरल मामले में नेपाल पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: basant raj rijal45 दिन पहलेविदेश

बालेन शाह को शुभकामना दिखाने वाला भ्रामक क्लिप निकला फेक, चुनाव से पहले साइबर ब्यूरो की सख्ती

एआई से तैयार मोदी के फर्जी वीडियो वायरल मामले में नेपाल पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

काठमांडू : नेपाल में प्रतिनिधि सभा सदस्य निर्वाचन से ठीक पहले सोशल मीडिया पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक कथित एआई वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वीडियो में मोदी को काठमांडू महानगर के मेयर बालेन्द्र शाह (बालेन) को चुनाव के लिए शुभकामना देते हुए दिखाया गया था। चितवन जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता डीएसपी रवीन्द्र खनाल के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10 बजे नन्द प्रसाद भट्ट को हिरासत में लिया गया। उसने मंगलवार रात सोशल मीडिया पर उक्त वीडियो पोस्ट किया था। जांच में पता चला कि वीडियो एआई तकनीक की मदद से तैयार किया गया था। निर्वाचन आयोग के फैक्ट चेक डेस्क ने भी इसे भ्रामक और फर्जी करार दिया है। इसी तरह सुनसरी जिला पुलिस ने सोमवार को 27 वर्षीय रामचन्द्र ठाकुर को भी इसी प्रकार का वीडियो साझा कर भ्रम फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया। नेपाल पुलिस के साइबर ब्यूरो ने चुनाव को प्रभावित करने की मंशा से फैलाए जा रहे दुष्प्रचार पर विशेष निगरानी बढ़ा दी है। प्रवक्ता एसपी दीपकराज अवस्थी ने बताया कि मामले में अन्य संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें.