पलामू में नवपदस्थापित ट्रैफिक इंचार्ज रूद्रानंद सरस का किया गया अभिनंदन व स्वागत
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी नवपदस्थापित ट्रैफिक इंचार्ज को शुभकामनाएं दी व

मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू के नवपदस्थापित ट्रैफिक इंचार्ज रूद्रानंद सरस का सम्मानपूर्वक अभिनंदन व स्वागत लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष व झारखंड प्रदेश डीजल ई-रिक्शा ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश महासचिव राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर राकेश कुमार सिंह ने माल्यार्पण कर पुष्पगुच्छ व स्मृति-चिह्न भेंट कर रूद्रानंद सरस् का स्वागत किया। साथ ही उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।
मौके पर राकेश सिंह ने कहा कि उन सभी को पूर्ण विश्वास है कि ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस के नेतृत्व में पलामू की ट्रैफिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ व व्यवस्थित होगी। आम जनता को यातायात संबंधी समस्याओं से निश्चित रूप से राहत मिलेगी। पूर्व में भी उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसे पलामू की जनता कभी भूल नहीं सकती। उनके अनुभव, कार्यकुशलता व जनहितकारी सोच से जिले की यातायात व्यवस्था नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी नवपदस्थापित ट्रैफिक इंचार्ज को शुभकामनाएं दी व बेहतर कानून व्यवस्था व सुगम यातायात संचालन की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश डीजल ई- रिक्शा ऑटो चालक महासंघ के पलामू अध्यक्ष रमाकांत दुबे, मदन सिंह मंटू तिवारी, दीपक पासवान, रिंकू शुक्ला, मनजीत तिवारी, नरेश राम सहित कई उपस्थित थे।