ताज़ा-ख़बर

एनआईटी जमशेदपुर की एनएसएस इकाई ने वस्त्र वितरण एवं जागरुकता अभियान किया आयोजित

रिपोर्ट: MANISH 219 दिन पहलेझारखण्ड

डॉ. जयेंद्र कुमार और स्वयंसेवक रोहित शुक्ला ने ग्रामीणों को शिक्षा, भ्रष्टाचार विरोधी उपायों, साइबर सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर जागरूक किया

एनआईटी जमशेदपुर की एनएसएस इकाई ने वस्त्र वितरण एवं जागरुकता अभियान किया आयोजित

आदित्यपुर : एनआईटी जमशेदपुर की एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) इकाई ने रविवार को एक विशेष वस्त्र वितरण अभियान का आयोजन किया, जिसमें समाज सेवा को जागरूकता गतिविधियों के साथ जोड़ा गया। अभियान का नेतृत्व एनएसएस के प्रोग्राम समन्वयक डॉ. जयेंद्र कुमार ने किया, जबकि अध्यक्ष सत्यम् शुक्ला, उपाध्यक्ष इंद्रनील चटर्जी, मीडिया प्रमुख अभिषेक कुमार और पीजी प्रतिनिधि आरती शर्मा ने आयोजन में सहयोग किया। 40 स्वयंसेवकों की टीम सुबह 9 बजे एनआईटी कैंपस से रवाना होकर सितारामपुर डैम के समीप वास्को नगर ग्राम सभा पहुंची। यहां बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के बीच वस्त्र वितरित किए गए। अभियान के दौरान जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। डॉ. जयेंद्र कुमार और स्वयंसेवक रोहित शुक्ला ने ग्रामीणों को शिक्षा, भ्रष्टाचार विरोधी उपायों, साइबर सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर जागरूक किया। ग्रामीणों के बीच 500 से अधिक कपड़ों का वितरण किया गया। बच्चों के लिए विशेष रूप से समोसे और मिठाई बांटी गई, जिससे बच्चों में उत्साह देखा गया। वहीं अभियान का दूसरा चरण आरआईटी थाना मैदान के समीप आयोजित किया गया, जहां 200 से अधिक परिवारों को वस्त्र प्रदान किए गए। IMG-20241201-WA0041.jpg

एनएसएस इकाई ने इस पहल से समाज के प्रति अपनी सेवा और जागरूकता फैलाने की प्रतिबद्धता को दर्शाया। इस अभियान ने समाज सेवा के साथ-साथ जागरूकता फैलाने के महत्व को रेखांकित किया और युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। एनएसएस ने यह संदेश दिया कि इस तरह की पहल न केवल समाज के जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करती है, बल्कि सामाजिक विकास को भी प्रेरित करती है। एनएसएस इकाई ने भविष्य में ऐसे अभियानों को और व्यापक स्तर पर आयोजित करने की योजना बनाई है।

इन्हें भी पढ़ें.