ताज़ा-ख़बर

भगत सिंह की जयंती पर इप्टा एवं प्रगतिशील लेखक संघ ने भगत सिंह के विचारों के पुनर्पाठ का लिया संकल्प

रिपोर्ट: Ashwini kumar 8 घंटे पहलेझारखण्ड

मेदिनीनगर स्थित शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

भगत सिंह की जयंती पर इप्टा एवं प्रगतिशील लेखक संघ ने भगत सिंह के विचारों के पुनर्पाठ का लिया संकल्प

मेदिनीनगर : " शहीदे आजम भगत सिंह के सपनों का भारत आज तक नहीं बन पाया है। जरूरत है हम सब को भगत सिंह के विचारों का पाठ प्रतिदिन 10 मिनट समय निकालकर करें और वर्तमान सामाजिक और राजनीतिक स्थितियों का मूल्यांकन करें " इस संकल्प के साथ भगत सिंह की जयंती पर इप्टा एवं प्रगतिशील लेखक संघ के द्वारा मेदिनीनगर स्थित शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

माल्यार्पण के पश्चात इप्टा के कलाकारों ने आलोक प्रकाश पुतुल द्वारा लिखित गीत "शहीदों तेरे नाग में हम जाएंगे गेगा सारा जहां" प्रस्तुत किया गया। इसके बाद भगत सिंह अमर रहे एवं भगत सिंह तुम जिंदा हो नौजवानों के अरमानों में खेतों और खलिहानों में नारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम में इप्टा के जिला अध्यक्ष प्रेम भसीन, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश सिंह, शब्बीर अहमद, प्रगतिशील लेखक संघ के जिला अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, राजीव रंजन, शशि पांडे, अजीत कुमार, संजीव कुमार संजू, एवं संजीत दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.