ताज़ा-ख़बर

पलामू डीएमओ सुनील कुमार के निर्देश पर अवैध स्टोन चिप्स परिवहन करते छह हाइवा को किया गया जब्त

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary4 घंटे पहलेझारखण्ड

बगैर चालान के किया जा रहा था परिवहन, गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

पलामू डीएमओ सुनील कुमार के निर्देश पर अवैध स्टोन चिप्स परिवहन करते छह हाइवा को किया गया जब्त

हरिहरगंज (पलामू) : हरिहरगंज के हरिहरनाथ टोल प्लाजा के पास पलामू जिला के जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार के निर्देश पर जिला माईनिंग इंस्पेक्टर हरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्टोन चिप्स से लदे छह हाइवा वाहनों को जब्त किया है। जिला माइनिंग इंस्पेक्टर हरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जब्त किए गए वाहन वगैर चालान के स्टोन चिप्स का परिवहन कर रहे थे। बिना चालान के स्टोन चिप्स की बिक्री व परिवहन करना अवैध है।

उन्होंने बताया कि जांच किया जा रहा है कि स्टोन चिप्स किन क्रेशर से लेकर परिवहन किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए हाइवा वाहन MP 53A 0776, BR 24G 7449, BR 26GA 5607, BR 24L 8084, JH 19C 9797 हैं। प्रथम दृष्टया इन वाहनों की फिटनेस भी संदिग्ध प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि एक ही चालान पर कई बार ट्रिप करने की सूचना मिली है। साथ ही दूसरे राज्यों के चालान पर भी वाहनों के परिचालन की जांच की जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 500 से 600 सीएफटी स्टोन चिप्स लदा था। जो अंडरवेट है।

इधर अवैध स्टोन चिप्स परिवहन के कारोबार से सरकार को हो रहे राजस्व के नुकसान को लेकर जिला खनन पदाधिकारी सख्त हैं। उन्होंने एक बातचीत में कहा कि बगैर चालान के किसी भी हाल में खनन सामग्रियों का परिवहन पलामू जिले में नहीं होने दिया जाएगा। ऐसा करने वाले व्यवसायी को चेत जाने की जरूरत है। ओवरलोडिंग पर भी सख्त नजर है। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।

इधर जिला खनन पदाधिकारी के निर्देश पर हुई कार्रवाई से खनन सामग्रियों का अवैध परिवहन में संलिप्त माफियाओं के खिलाफ बड़ा कदम माना जा रहा है। इधर लोगों का मानना है कि वाहनों के परिवहन की नियमित जांच की जाए व हरिहरनाथ टोल प्लाजा पर लगे कैमरों व ई-चालान के डाटा का मिलान किया जाए, तो अवैध खनन से जुड़े कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं। अवैध परिवहन के मामले को हरिहरगंज थाना में दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें.