ताज़ा-ख़बर

रांची समेत पांच जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, गुमला और खूंटी में भारी बारिश की चेतावनी; तेज हवा और वज्रपात की भी आशंका

रांची समेत पांच जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

रांची। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे निम्न दबाव के प्रभाव से झारखंड में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को रांची समेत पांच जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, गुमला और खूंटी में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर-पश्चिमी जिलों में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने गरज के साथ वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। 25 सितंबर को भी कई जिलों में तेज हवा और वज्रपात की संभावना है। 26 से 29 सितंबर तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

पिछले 24 घंटे में सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में सबसे अधिक 50.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मूसलाधार बारिश हुई, जो दोपहर तक रुक-रुककर जारी रही। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा रहा।

बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज कि

इन्हें भी पढ़ें.