ताज़ा-ख़बर

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में 600 से अधिक महिलाओं की भागीदारी, टाटा स्टील की अनूठी पहल

रिपोर्ट: VBN News Desk59 दिन पहलेदेश

एआई सखी इमर्शन से जमीनी महिलाओं को डिजिटल सशक्तिकरण की नई उड़ान

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में 600 से अधिक महिलाओं की भागीदारी, टाटा स्टील की अनूठी पहल

जमशेदपुर : टाटा स्टील और टाटा स्टील फाउंडेशन ने झारखंड, ओडिशा और लुधियाना की 600 से अधिक महिलाओं को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इंपेक्ट समिट-2026 के अंतर्गत पहली बार आयोजित एआई सखी इमर्शन कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर दिया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ के नेतृत्व में आयोजित इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर की महिलाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के व्यावहारिक उपयोग से जोड़ना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्मृति ईरानी उपस्थित रहीं। कार्यशाला में महिलाओं को आजीविका, उद्यमिता, दस्तावेजीकरण और डिजिटल संचार में एआई के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव रॉय ने कहा कि यह पहल महिला-नेतृत्व वाले विकास को नई दिशा देगी। समिट में शामिल महिलाओं ने तसर सिल्क शॉल धारण कर जनजातीय शिल्पकला को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया।

इन्हें भी पढ़ें.