ताज़ा-ख़बर

पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा और हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह पहुंचे जमशेदपुर

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

रांची एयरपोर्ट पर मानगो गुरुद्वारा कमेटी ने किया स्वागत, 5 से 7 अक्टूबर तक जुगसलाई में धार्मिक समागम

पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा और हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह पहुंचे जमशेदपुर

जमशेदपुर : पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा एवं हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह, श्री दरबार साहिब सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर श्री गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो की ओर से दोनों पंथिक व्यक्तित्वों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों को सड़क मार्ग से जमशेदपुर लाया गया। उनके आगमन को लेकर स्थानीय सिख संगत में उत्साह देखा गया। रांची एयरपोर्ट पर मानगो गुरुद्वारा के महासचिव सरदार जसवंत सिंह जस्सू के नेतृत्व में जगजीत सिंह भाटिया, रघुबीर सिंह, अमृतपाल सिंह, हरपाल सिंह एवं रविंदर सिंह भाटिया सहित अन्य सदस्यों ने दोनों का स्वागत किया। इस दौरान संगत की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया और जमशेदपुर आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। सदस्यों ने कहा कि दोनों पंथिक व्यक्तित्वों की उपस्थिति से धार्मिक आयोजनों में संगत को गुरमत विचारों एवं गुरबाणी कीर्तन का लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि 5, 6 एवं 7 अक्टूबर को गुरुद्वारा साहिब, स्टेशन रोड, जुगसलाई में गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाशपर्व को समर्पित तीन दिवसीय विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, स्त्री सत्संग सभा एवं महाराजा रणजीत सिंह सेवा दल, स्टेशन रोड, जुगसलाई के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। समागम के दौरान पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा पंथ प्रचार एवं गुरमत विचारों के माध्यम से संगत को संबोधित करेंगे। वे गुरु साहिब की शिक्षाओं, गुरमत सिद्धांतों तथा धार्मिक जीवन में उनके महत्व पर विचार साझा करेंगे। वहीं भाई मनिंदर सिंह, हजूरी रागी, श्री दरबार साहिब द्वारा गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। कीर्तन के माध्यम से संगत आध्यात्मिक वातावरण में गुरु साहिब की वाणी का श्रवण करेगी। आयोजकों ने क्षेत्र की सिख संगत से तीनों दिनों आयोजित होने वाले धार्मिक समागम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की है। कार्यक्रम को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं सहयोगी संस्थाओं की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

इन्हें भी पढ़ें.