डुमरी थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुआ
अधिकारियों ने पर्व को पारंपरिक एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की

Dumri: डुमरी थाना परिसर में रविवार को होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार स्वांसी ने की.
इस दौरान मुख्य रूप से चैनपुर सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र राम, डुमरी प्रमुख जीवंती एक्का, थाना प्रभारी शशि प्रकाश एवं एसआई मनोज कुमार उपस्थित रहे बैठक में होलिका दहन एवं होली पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था, आपसी समन्वय और शांति बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने पर्व को पारंपरिक एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की.
बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और सद्भाव का पर्व है, इसे मिल-जुलकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि किसी पर जबरन रंग न डाला जाए और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि से दूर रहें सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र राम ने कहा कि कोई भी पर्व इस प्रकार मनाया जाए जिससे पूरे प्रखंड की सकारात्मक पहचान बने और आपसी प्रेम बना रहे बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर रबिंद्र भारती, सुनील, लगन महतो, जगरनाथ प्रसाद, हैदर अली, अनिल ताम्रकार, ब्रजेन्द्र गोपाल पांडे, जवाहर कवर, नीलम एक्का, अलाउद्दीन अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।