ताज़ा-ख़बर

बाइक सवार अपराधियों ने ट्रक चालक के घर की फायरिंग

रिपोर्ट: VBN News Desk9 घंटे पहलेझारखण्ड

फायरिंग करने वाले अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

बाइक सवार अपराधियों ने ट्रक चालक के घर की फायरिंग

रांची, । झारखंड की राजधानी रांची के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरुवार को ट्रक चालक नसीम खान के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।

बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार होकर चार अज्ञात अपराधियों ने नसीम खान के घर पर चार राउंड फायरिंग की। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये। इससे इलाके में दहशत है। हालांकि फायरिंग की घटना में किसी भी व्यक्ति को गोली नहीं लगी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मैकलुस्कीगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।

फायरिंग करने वाले अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही नसीम खान के परिवार के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। जांच के क्रम में पुलिस की टीम ने घटनास्थल से कुल तीन खोखा बरामद किया है। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी धनंजय बैठा ने बताया कि जिन पर गोली चलाई गई है उनसे पूछताछ की जा रही है । घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

इन्हें भी पढ़ें.