ताज़ा-ख़बर

रांची के मोराबादी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में हजारीबाग की पूजा को मिला नियुक्ति पत्र

रिपोर्ट: VBN News Desk39 मिनट पहलेझारखण्ड

पूजा सिन्हा का चयन उच्च शिक्षण संस्थानों में नियुक्ति के लिए हाल ही में संपन्न भर्ती प्रक्रिया के तहत किया गया था।

रांची के मोराबादी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में हजारीबाग की पूजा को मिला नियुक्ति पत्र

By Anuj Sinha हजारीबाग। झारखंड सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में शुक्रवार को भव्य नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में आयोजित इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इसी क्रम में हजारीबाग की पूजा सिन्हा, जिन्हें सहायक आचार्य पद के लिए चयनित किया गया है, ने भी अपना नियुक्ति पत्र ग्रहण किया। 33.jpg पूजा सिन्हा का चयन उच्च शिक्षण संस्थानों में नियुक्ति के लिए हाल ही में संपन्न भर्ती प्रक्रिया के तहत किया गया था। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद पूजा ने कहा कि यह अवसर उनके लिए अत्यंत सम्मान और जिम्मेदारी का क्षण है। उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और युवाओं के शैक्षणिक विकास में योगदान देने का पूरा प्रयास करेंगी।

इन्हें भी पढ़ें.