रांची के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति पांच घंटे के लिए बंद
आरडीएसएस योजना के तहत तार बदलने और मेंटेनेंस कार्य के चलते प्रभावित होंगे ओरमांझी, कोकर और आसपास के इलाके

रांची:– रांची के कई इलाकों में आज आरडीएसएस योजना के तहत तार बदलने और मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा, जिसके कारण बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित रहेगी। जानकारी के अनुसार, रांची (पूर्वी) डिवीजन के ओरमांझी और कोकर सब-डिवीजन में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
ओरमांझी सब-डिवीजन: 11 केवी ओरमांझी-1, ओरमांझी-2 और बूटी फीडर में तार बदलने का काम होगा। इरबा बाजार टांड़ में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी (3 घंटे)। शिवाजी नगर और बूटी में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी (4 घंटे)। कोकर अवर प्रमंडल: कई मोहल्लों में सुबह 11.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी (5 घंटे)। प्रभावित इलाके हैं: कृष्णापुरी, छठ तालाब पावर हाउस के पास का इलाका, चुटिया, साई कॉलोनी, अयोध्यापुरी रोड नंबर-4, अपना कॉलोनी, सिस्टर बंगला, नीचे कोचा, विराट नगर, लोवाडीह, नामकुम और आसपास के क्षेत्र।
बिजली विभाग ने बताया कि यह कार्य बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। लोगों से अपील की गई है कि निर्धारित समय के अनुसार अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें।