ताज़ा-ख़बर

आदित्यपुर में गणेश पूजा की तैयारी शुरू, सेवेन स्टार बॉयज क्लब ने किया भूमि पूजन

रिपोर्ट: MANISH 4 घंटे पहलेझारखण्ड

प्रो. केपी सोरेन ने युवाओं का बढ़ाया उत्साह, बोले- धार्मिक आयोजन से मजबूत होता है सामाजिक सद्भाव

आदित्यपुर में गणेश पूजा की तैयारी शुरू, सेवेन स्टार बॉयज क्लब ने किया भूमि पूजन

आदित्यपुर : आगामी गणेश पूजा को लेकर आदित्यपुर-2 स्थित सेवेन स्टार बॉयज क्लब की ओर से वीर कुंवर सिंह मैदान, रोड नंबर 7/8 में पूजा पंडाल निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर पंडाल निर्माण कार्य की शुभ शुरुआत की गई। भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के शिक्षाविद एवं क्लब के संरक्षक प्रोफेसर कालीपद सोरेन (के.पी. सोरेन) मुख्य रूप से शामिल हुए। पूजा-अर्चना के दौरान विधि-विधान से भगवान गणेश का स्मरण किया गया और आगामी पूजा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन की कामना की गई। इस अवसर पर प्रो. केपी सोरेन ने क्लब के सभी सदस्यों को गणेश पूजा की तैयारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन केवल आस्था का माध्यम नहीं होते बल्कि समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक सद्भाव को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने क्लब से जुड़े युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति यदि सही दिशा में कार्य करे तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। कार्यक्रम में सेवेन स्टार बॉयज क्लब के अध्यक्ष सूरज झा, संरक्षक के.पी. सोरेन, कैशियर कृष्णा झा, गोविंदा मोदक, उपाध्यक्ष मोहित शर्मा सहित क्लब के कई सदस्य मौजूद रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम में देवांशु झा, दिवाकर झा, अभय झा, अतुल झा, गोलू शर्मा, अभय सिंह, रोहन कुमार, गौरव कुमार, हार्दिक, अंकितेश, नीलेश, विष्णु बाउरी, किट्टू दास, अभिलाष सिंह, मिलन श्रीवास्तव एवं विवेक कुमार समेत अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। क्लब के सदस्यों ने बताया कि गणेश पूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूजा पंडाल को आकर्षक स्वरूप देने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा। क्लब की ओर से नगरवासियों और श्रद्धालुओं से आगामी गणेश पूजा में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की गई है।

इन्हें भी पढ़ें.