ताज़ा-ख़बर

मोहर्रम की तैयारियां तेज, दिने मोहम्मदी कमिटी ने विधायक रामचंद्र सिंह को दिया आमंत्रण

रिपोर्ट: अकरम 2 घंटे पहलेझारखण्ड

अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित, सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने की अपील

मोहर्रम की तैयारियां तेज, दिने मोहम्मदी कमिटी ने विधायक रामचंद्र सिंह को दिया आमंत्रण

बरवाडीह, लातेहार : आगामी मोहर्रम पर्व की तैयारियों के बीच दिने मोहम्मदी कमिटी, पोखरी कला के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह से उनके मंगरा स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कमिटी के सदस्यों ने विधायक को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को पोखरी कला में आयोजित होने वाले मोहर्रम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। कमिटी के सदस्यों ने मोहर्रम पर्व की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा से भी विधायक को अवगत कराया। विधायक रामचंद्र सिंह ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कमिटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मोहर्रम केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं बल्कि त्याग, बलिदान और इंसानियत का संदेश देने वाला अवसर भी है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के वातावरण में पर्व मनाने की अपील की। विधायक ने कहा कि समाज की एकता और सामाजिक समरसता को बनाए रखने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। मुलाकात के दौरान कमिटी के कई सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर कमिटी के सदस्यों में उत्साह देखा गया और उन्होंने मोहर्रम पर्व को भव्य एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का संकल्प व्यक्त किया।

इन्हें भी पढ़ें.