ताज़ा-ख़बर

देश में जनगणना की तैयारी तेज, पहली बार लोग खुद भर सकेंगे अपना डेटा

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

16 मई से घर-घर पहुंचेंगे कर्मी, 16 भाषाओं में पूछे जाएंगे 33 सवाल

देश में जनगणना की तैयारी तेज, पहली बार लोग खुद भर सकेंगे अपना डेटा

रांची : देशभर में जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। अधिकारियों और कर्मियों को जनगणना संबंधी विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस बार केंद्र सरकार ने पहली बार लोगों को स्वयं अपना डेटा जनगणना कॉलम में भरने का विकल्प दिया है। वर्ष 2011 के बाद पहली बार जनगणना कराई जा रही है। यह देश की 16वीं जनगणना और आजाद भारत की 8वीं जनगणना होगी। रांची नगर निगम कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मेयर रोशनी खलखो ने बताया कि राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को इसका नोडल विभाग बनाया गया है। रांची में अधिक आबादी को देखते हुए 4 परगना और पर्यवेक्षक अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जनगणना दो चरणों में होगी। 1 से 5 मई तक रिविजनल राउंड चलेगा जिसमें बेघरों और संस्थाओं की गणना की जाएगी। वहीं 1 से 15 मई तक लोगों को स्व-जनगणना के लिए जागरूक किया जाएगा। 16 मई से कर्मी घर-घर जाकर पहचान पत्र और अन्य जानकारियां दर्ज करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना 16 भाषाओं में होगी और 33 प्रश्न पूछे जाएंगे। लोग मोबाइल और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी अपने परिवार और आवास की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। 16 मई से 14 जून तक मकान सूचीकरण का कार्य पूरा किया जाएगा। प्रशासन ने इसे पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी प्रक्रिया बताया है।

इन्हें भी पढ़ें.