ताज़ा-ख़बर

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर देशभर में उमंग, राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

रिपोर्ट: VBN News Desk4 घंटे पहलेदेश

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा - गुरु नानक देव जी ने मानवता, समानता और सत्य के आदर्शों से किया विश्व को आलोकित

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर देशभर में उमंग, राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

रांची : गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर देशभर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल है। इस पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर संदेश साझा करते हुए लिखा कि गुरु नानक जयंती के शुभ अवसर पर मैं देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों, विशेष रूप से सिख भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई देती हूं। उन्होंने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को मानवता और शांति का प्रतीक बताया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने करुणा, सेवा और समानता का संदेश दिया और मानवता को एक सूत्र में बाँधा। उन्होंने धर्म को मानव कल्याण का माध्यम बनाकर समाज में सह-अस्तित्व की भावना को जगाया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि गुरु नानक देव जी ने भक्ति को जीवन का मूल मंत्र बताते हुए अन्याय के विरुद्ध निर्भीकता से खड़ा होने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि गुरु जी द्वारा आरंभ की गई लंगर परंपरा और धर्मशालाओं की स्थापना ने करुणा और सामाजिक समानता को नई दिशा दी।

इन्हें भी पढ़ें.