ताज़ा-ख़बर

झारखंड में पहला रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की सफलता पर डॉ प्रवीण सिद्धार्थ को प्रेस क्लब पलामू ने किया सम्मानित

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary2 घंटे पहलेझारखण्ड

डॉ प्रवीण सिद्धार्थ ने कहा - मेरी डॉक्टरी शिक्षा का प्रथम लक्ष्य हुआ पूरा

झारखंड में पहला रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की सफलता पर डॉ प्रवीण सिद्धार्थ को प्रेस क्लब पलामू ने किया सम्मानित

मेदिनीनगर (पलामू) : प्रेस क्लब पलामू ने झारखंड में सफलता पूर्वक पहला रोबोटिक टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी करने के लिए डॉ प्रवीण सिद्धार्थ को सम्मानित किया। मंगलवार को स्थानीय निर्मला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में पहुंचकर प्रेस क्लब पलामू से जुड़े पत्रकारों ने उन्हें सम्मानित किया। सम्मानित करने का सर्वसम्मति से निर्णय मंगलवार को सर्किट हाउस में प्रेस क्लब पलामू की हुई बैठक में लिया गया।

बैठक में यह कहा गया कि पलामू के लाल द्वारा रोबोट से झारखंड में पहला रोबोटिक रिप्लेसमेंट किया जाना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए डॉक्टर प्रवीण सिद्धार्थ को धन्यवाद देते हुए सम्मानित किया जाना चाहिए। डॉक्टर प्रवीण सिद्धार्थ को अश्विनी कुमार घई ने अंगवस्त्र पहनाया व संगठन के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने सामुहिक रूप से मोमेंटो प्रदान किया। इस अवसर पर डॉक्टर प्रवीण सिद्धार्थ ने सभी पत्रकारों का आभार प्रकट किया। मौके पर डॉ प्रवीण सिद्धार्थ ने कहा कि आज उनके डॉक्टरी शिक्षा के जीवन का प्रथम लक्ष्य पूरा हुआ। उनके दिल में यह चाहत थी कि वे अपनी शिक्षा की उपयोगिता पलामू की जनता को उपलब्ध कराएं, जो पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि इससे भी बड़ी खुशी यह हुई कि जिस मिट्टी से वे जुड़े हैं, वहां की जनता को यह सुविधा उपलब्ध कराने में अपने आप को सक्षम पाया।

उन्होंने हेमंत सरकार द्वारा सरकारी कर्मियों के लिए प्रदत्त आरएसभीवाई योजना को ऐतिहासिक व क्रांतिकारी बताया। कहा कि इससे सरकारी कर्मियों को रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट में आर्थिक फायदा हो रहा है। उन्होंने सरकारी कर्मियों के परिजनों व उनपर आश्रित सदस्यों को भी किसी भी तरह के हड्डी से संबंधित ईलाज की जरूरत होने पर उन्हें संपर्क कर विचार विमर्श करने को आमंत्रित किया। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी का प्रशिक्षण सिंगापुर के एक बड़े हॉस्पिटल में लिया था।

इन्हें भी पढ़ें.