ताज़ा-ख़बर

एसपी कॉलेज के संथाली के प्राध्यापक प्रो निर्मल मुर्मू को मिली पीएचडी की उपाधि

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार206 दिन पहलेझारखण्ड

प्रोफेसर निर्मल डॉक्टरेट की उपाधि पाए जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि आज हमारा संथाल समाज शिक्षा के क्षेत्र में काफी पीछे है।

एसपी कॉलेज के संथाली के प्राध्यापक प्रो निर्मल मुर्मू को मिली पीएचडी की उपाधि

पाकुड़। सिद्धू कानू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका में बतौर संथाली विषय के प्राध्यापक के पद पर सेवा दे रहे प्रोफेसर निर्मल मुर्मू को मंगलवार को एचडी की उपाधि दी गई । 11.jpg सिद्धू कानू मुर्मू विश्वविद्यालय दिघी के कैंपस में संथाली विभाग में आयोजित साक्षात्कार में शामिल होने के पश्चात प्रोफेसर निर्मल मुर्मू को साक्षात्कार लेने आए केंद्रीय विश्वविद्यालय बोलपुर शांतिनिकेतन के संथाली विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर दुखिया मुर्मू ने प्रोफेसर निर्मल को डॉक्टर की उपाधि देने की घोषणा की।

प्रोफेसर निर्मल अब डॉक्टर निर्मल मुर्मू के नाम से जाने जाएंगे। इन्होंने गोरा चंद टुडू के जीवन, जियोन चरित आर कामी कासनी के विषय पर शोध सिद्धू कानू मुर्मू विश्वविद्यालय के सहायक अध्यापक डॉक्टर सुशील टुडू के अधीन अध्ययन और शोध किया है। प्रोफेसर निर्मल डॉक्टरेट की उपाधि पाए जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि आज हमारा संथाल समाज शिक्षा के क्षेत्र में काफी पीछे है।

हमें अपने समाज को शिक्षा में पिछड़ेपन के कलंक को दूर करने के लिए समाज के लोगों को जागरूक करने की जरूरत है और उन्हें शिक्षा के महत्व को बताने और समझाने की जरूरत है ताकि हमारा आने वाला पीढ़ी शिक्षित हो और एक शिक्षित और स्वस्थ समाज का निर्माण हो। प्रोफेसर मुर्मू पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा ब्लॉक के मधुबन गांव के रहने वाले हैं। इन्होंने पाकुड़ केकेएम कॉलेज से ग्रेजुएशन 2016 में और एम ए 2018 में करने के बाद बतौर प्राध्यापक 2019 से एसपी कॉलेज दुमका में अपनी सेवा दे रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें.