SIR के तहत Unmapped मतदाताओं की सूची प्रकाशित
उप निर्वाचन पदाधिकारी, एसडीओ व सभी एइआरओ ने किया विभिन्न बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Roshan Shahdeo लोहरदगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड के निदेश पर जिला के सभी मतदान केंद्रों में SIR कार्यक्रम के तहत UnMapped मतदाताओं की सूची शनिवार को प्रकाशित के गयी जिसे लेकर Unmapped मतदाताओं के लिए मैपिंग का भी विशेष शिविर आयोजित किया गया।
इस कार्य का उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार व सभी एइआरओ द्वारा विभिन्न मतदान केंद्र केंद्रों का निरीक्षण किया गया।उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतदान केंद्र संख्या 290, 291, 292, 293, 294, 286, 287 एवं 263 का निरीक्षण किया गया। अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार द्वारा सलगी पंचायत के मतदान केंद्र संख्या; 75, 76, 77 एवं 78 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारियों ने संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन एवं सत्यापन से संबंधित कार्यों की जानकारी प्राप्त की। सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि जिन मतदाताओं का विवरण Unmapped है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र मैप किया जाए। सभी बीएलओ पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित करें।
पदाधिकारियों ने निरीक्षण में वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम ढूंढे जाने को लेकर भी आवश्यक जानकारी दी। बताया कि मतदाता वोटर सर्विस पोर्टल https://voters.eci.gov.in/ पर जाकर “Search Your Name in Last SIR” विकल्प के माध्यम से अपने नाम की जांच कर सकते हैं। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि इस सुविधा की जानकारी अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचाई जाए, ताकि आम नागरिक स्वयं भी अपने नाम की स्थिति की जांच कर सकें। निरीक्षण के दौरान मतदाताओं से भी संवाद किया गया तथा उनसे अपने नाम, पता एवं अन्य विवरणों का सत्यापन कराने की अपील की गयी। इसके अतिरिक्त उप निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को ASDD सूची तैयार करने का निर्देश दिया तथा कार्यों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक गतिविधि का सही तरीके से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
Unmapped मतदाताओं के मैपिंग का कार्य 24 मई 2026 को भी सभी मतदान केंद्रों पर किया जा जाएगा। निरीक्षण के दौरान संबंधित निर्वाचन कर्मी, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।