ताज़ा-ख़बर

एसपी डॉ. बिमल कुमार खुद हेलमेट पहनकर सड़क पर उतरे, बाइक चलाते हुए पुलिसकर्मियों का किया नेतृत्व

रिपोर्ट: VBN News Desk55 मिनट पहलेझारखण्ड

एसपी ने लोगो से वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की

एसपी डॉ. बिमल कुमार खुद हेलमेट पहनकर सड़क पर उतरे, बाइक चलाते हुए पुलिसकर्मियों का किया नेतृत्व

गिरिडीह : अमित सहाय

शनिवार को गिरिडीह पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान गिरिडीह पुलिस अधिक्षक डॉ. बिमल कुमार की अध्यक्षता मे चलाया गया। इस अभियान मे पुलिस प्रशासन की ओर से पोस्टर और बैनर के साथ बाइक रैली निकाली गई। 18.jpg एसपी डॉ. बिमल कुमार खुद हेलमेट पहनकर बाइक चलाते हुए पुलिसकर्मियों का नेतृत्व करते किया। बाइक रैली पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पचम्बा थाना के समीप जाकर समाप्त किया गया। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को रोकर पोस्टर और बैनर के साथ हेलमेट पहनने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने का सलाह दिया।

इस दौरान पुलिस ने कई बाइक सवारों को हेलमेट एवं पुष्प देकर सम्मानित किया गया। एसपी डॉ. बिमल कुमार ने लोगो से वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

इन्हें भी पढ़ें.