ताज़ा-ख़बर

रांची में बारिश और ओलावृष्टि, तापमान में गिरावट

रिपोर्ट: VBN News Desk8 घंटे पहलेझारखण्ड

मौसम विभाग ने 08 मई तक येलो अलर्ट जारी, गर्जन और वज्रपात की संभावना

रांची में बारिश और ओलावृष्टि, तापमान में गिरावट

रांची। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में शनिवार को अचानक बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 08 मई तक गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है और येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान रांची के नामकुम में 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी में 41.2 मिलीमीटर हुई।

शनिवार को रांची में सुबह मौसम साफ था, लेकिन दोपहर में काले और घने बादल छा गए। इसके बाद मध्यम दर्जे की बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे वातावरण ठंडा और सुहाना हो गया।

रांची: अधिकतम 31°C, न्यूनतम 19°C जमशेदपुर: अधिकतम 32°C, न्यूनतम 22°C डाल्टनगंज: अधिकतम 35°C, न्यूनतम 22.1°C बोकारो: अधिकतम 34.1°C, न्यूनतम 22.1°C चाईबासा: अधिकतम 33°C, न्यूनतम 22.4°C

इन्हें भी पढ़ें.