राज्यसभा चुनाव: बैद्यनाथ राम और परिमल नाथवानी विजयी, कांग्रेस के प्रणव झा पराजित
तीन वोट अमान्य होने से बदला समीकरण, बाबूलाल मरांडी बोले- नाथवानी के अनुभव का राज्य को मिलेगा लाभ
रांची: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में Baidyanath Ram और Parimal Nathwani ने जीत दर्ज कर ली है। वहीं Pranav Jha को हार का सामना करना पड़ा।
मतगणना में सबसे बड़ा उलटफेर तीन वोटों के अमान्य होने से देखने को मिला। अंतिम परिणामों के अनुसार बैद्यनाथ राम को 31 वोट, परिमल नाथवानी को 28 वोट और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को 19 वोट प्राप्त हुए।
नाथवानी की जीत के बाद नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने कहा कि झारखंड से दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके परिमल नाथवानी के अनुभव का लाभ राज्य को एक बार फिर मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नाथवानी संसद में झारखंड के विकास और हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।
साउंड बाइट: बाबूलाल मरांडी
राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद राजनीतिक गलियारों में क्रॉस वोटिंग और अमान्य वोटों की भी चर्चा तेज हो गई है। वहीं, एनडीए खेमे में नाथवानी की जीत को बड़ी राजनीतिक सफलता के रूप में देखा जा रहा है।