ताज़ा-ख़बर

पलाण्डू में रामनवमी मेला का आयोजन, दर्जनों अखाड़ों के रामभक्त हुवे शामिल युवा क्लब सदबहिया को मिला प्रथम पुरस्कार

रिपोर्ट: VBN News Desk2 घंटे पहलेझारखण्ड

मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया।

पलाण्डू में रामनवमी मेला का आयोजन, दर्जनों अखाड़ों के रामभक्त हुवे शामिल युवा क्लब सदबहिया को मिला प्रथम पुरस्कार

अजय कुमार

बड़कागांव - प्रखंड के तलसवार पंचायत के ग्राम पलांडू में रामनवमी मेला का आयोजन किया गया। मेले के मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी सहित विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि कौलेश्वर गंझू, आंगो पंचायत मुखिया निलम मिंज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया।

मेले में तलसवार पंचायत एवं आंगो पंचायत के दर्जनों गांवों सदबहिया, टिकरीटांड, कोयलंग, लमकीटांड़ , परेवातरी, निमियांटोला, बगाही, दीपदहा, पतरा, सोहादी, कुन्दरु, चेलंगदाग, झिकझोर, आंगो, अम्बाटोला, बरतुआ, लुकैइया, सिंगारसरय सहित दर्जनों अखाड़ों के लोग शामिल हुए। सभी अखाड़ों से पहूंचे रामभक्तों ने खूब जय जय श्री राम का जयघोष किया, लाठियां भांजी। झांकियो में जय श्री राम (मुंडा) ग्रुप आंगो, युवा क्लब (महतो) ग्रुप आंगो एवं युवा क्लब सदबहिया के द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया गया।

वहीं झांकी में युवा क्लब सदबहिया ने राम लीला एवं सीता माता का अपहरन का रहस्य दिखाकर दर्शकों का मनमोह लिया। वहीं मेला समिति पलांडू ने युवा क्लब सदबहिया को प्रथम पुरस्कार में कप एवं नकद 5100 रुपए, द्वितीय पुरस्कार जय श्री राम ग्रुप आंगो को कप एवं नकद 3100 रुपए एवं तृतीय पुरस्कार युवा क्लब महतो ग्रुप आंगो को कप एवं 2100 रुपए नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही लाठी प्रदर्शन में बेहतर कला दिखाने वाले प्रतिभागियों को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि कौलेश्वर गंझू, आंगो मुखिया निलम मिंज, तलसवार पंचायत पंसस प्रतिनिधि मिथलेश साव, उप मुखिया प्रतिनिधि बोलबम उर्फ सुरेन्द्र साव,पलांडू रामनवमी मेला समिति अध्यक्ष शुक्ला तुरी, सचिव नारायण प्रसाद, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद महतो, संचालक सह मीडिया प्रभारी- अजय कुमार, प्रदीप महतो, ईश्वर कुमार महतो, छटु गंझू, सुबेदार करमाली, शतीश करमाली, बिमल करमाली, एतवा तुरी, नागेश्वर तुरी, रामलाल तुरी, बिजय महतो, नागेश्वर महतो, जागेश्वर महतो, कृष्ण दयाल महतो, सुरेश महतो, सुरेन्द्र दास, महेंद्र मांझी, राजू मुंडा, तिलक गंझू, पतरा वार्ड सदस्य अजय कुमार महतो, ईश्वर महतो, मुंशीलाल मांझी, जयराम महतो, उषा देवी , काजो कुमारी, सुनील राज, रामु कुमार, बबलु कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.