ताज़ा-ख़बर

नगर निगम वार्ड 27 से रानी गुप्ता ने भरा नामांकन, समर्थकों की भारी भीड़

रिपोर्ट: VBN News Desk18 दिन पहलेझारखण्ड

युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना और बुजुर्गों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना भी उनका लक्ष्य है।

नगर निगम वार्ड 27 से रानी गुप्ता ने भरा नामांकन, समर्थकों की भारी भीड़

By Anuj sinha हजारीबाग। हजारीबाग नगर निगम के वार्ड संख्या 27 से रानी गुप्ता ने आज वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे पूरे इलाके में चुनावी माहौल गर्म हो गया। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए रानी गुप्ता ने कहा कि वे जनता की सेवा के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरी हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड 27 की जनता लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रही है। यदि जनता ने उन्हें मौका दिया तो वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए ईमानदारी से काम करेंगी।

रानी गुप्ता ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, बेहतर सड़कें, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण और महिलाओं की सुरक्षा शामिल है। इसके साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना और बुजुर्गों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना भी उनका लक्ष्य है।

उन्होंने यह भी कहा कि वे बिना किसी भेदभाव के वार्ड के हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर काम करेंगी। रानी गुप्ता ने जनता से विकास, पारदर्शिता और ईमानदारी के आधार पर समर्थन देने की अपील की।

नामांकन के बाद समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने उनके समर्थन में नारेबाजी भी की।

इन्हें भी पढ़ें.