ताज़ा-ख़बर

लूट कांड में लूटी गई मोबाइल की बरामदगी, माननीय न्यायालय के आदेश पर पीड़ित को सौंपा गया मोबाइल

रिपोर्ट: Ashwini kumar Ghai9 घंटे पहलेझारखण्ड

लूट कांड से संबंधित अनुसंधान के क्रम में पुलिस द्वारा मोबाइल फोन बरामद किया गया था।

लूट कांड में लूटी गई मोबाइल की बरामदगी, माननीय न्यायालय के आदेश पर पीड़ित को सौंपा गया मोबाइल

Palamu: पलामू जिला के नवाजयपुर थाना अंतर्गत वर्ष 2025 के फरवरी माह में घटित लूट के एक कांड में लूटी गई मोबाइल फोन की बरामदगी के उपरांत माननीय न्यायालय के आदेश के आलोक में उक्त मोबाइल को उसके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया गया।

लूट कांड से संबंधित अनुसंधान के क्रम में पुलिस द्वारा मोबाइल फोन बरामद किया गया था। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेश के अनुपालन में मोबाइल मालिक गणेश कुमार सोनी, पिता किशोर प्रसाद सोनी, पता – रुदीडीह, थाना – नावा जयपुर, जिला – पलामू को मोबाइल फोन विधिवत रूप से सौंप दिया गया। मोबाइल प्राप्त होने पर पीड़ित द्वारा पलामू पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

पलामू पुलिस आम नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए सतत प्रतिबद्ध है।

इन्हें भी पढ़ें.