सदर अस्पताल के सेवानिवृत प्रधान लिपिक राघव शुक्ला का हुआ निधन
झारखंड पत्रकार संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष पत्रकार अवधेश शुक्ला के थे पिता

मेदिनीनगर (पलामू) : स्थानीय सदर अस्पताल के सेवानिवृत प्रधान लिपिक राघव शुक्ला का निधन गुरुवार को पांकी रोड के बारालोटा स्थित भवानी नगर के आवास पर दोपहर में हो गया। वे 85 वर्ष के थे। स्व. शुक्ला एक माह से बीमार चल रहे थे। बुखार लगने की शिकायत पर उन्हें पिछले दिनों मेदिनीनगर के नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद चिकित्सकों ने घर ले जाने की सलाह दी थी। अपने सेवा काल में उन्होंने कई गरीब लोगों को अस्पताल में बेहतर सुविधा प्रदान करने में योगदान दिया था। वे कई वर्षों तक रांची रिम्स के प्रधान लिपिक के पद पर भी रहे थे। उनके दो पुत्र व पुत्री हैं। बड़े पुत्र झारखंड पत्रकार संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार अवधेश शुक्ला व छोटे पुत्र बीआरपी- सीआरपी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज शुक्ला हैं। राघव शुक्ला अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। शव यात्रा शुक्रवार की सुबह भवानी नगर स्थित आवास से 7 बजे पंपु कल स्थित कोयल नदी के घाट के लिए रवाना होगी।सदर अस्पताल के सेवानिवृत प्रधान लिपिक राघव शुक्ला का हुआ निधन
झारखंड पत्रकार संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष पत्रकार अवधेश शुक्ला के थे पिता
मेदिनीनगर (पलामू) : स्थानीय सदर अस्पताल के सेवानिवृत प्रधान लिपिक राघव शुक्ला का निधन गुरुवार को पांकी रोड के बारालोटा स्थित भवानी नगर के आवास पर दोपहर में हो गया। वे 85 वर्ष के थे। स्व. शुक्ला एक माह से बीमार चल रहे थे। बुखार लगने की शिकायत पर उन्हें पिछले दिनों मेदिनीनगर के नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद चिकित्सकों ने घर ले जाने की सलाह दी थी। अपने सेवा काल में उन्होंने कई गरीब लोगों को अस्पताल में बेहतर सुविधा प्रदान करने में योगदान दिया था। वे कई वर्षों तक रांची रिम्स के प्रधान लिपिक के पद पर भी रहे थे।
उनके दो पुत्र व पुत्री हैं। बड़े पुत्र झारखंड पत्रकार संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार अवधेश शुक्ला व छोटे पुत्र बीआरपी- सीआरपी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज शुक्ला हैं। राघव शुक्ला अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। शव यात्रा शुक्रवार की सुबह भवानी नगर स्थित आवास से 7 बजे पंपु कल स्थित कोयल नदी के घाट के लिए रवाना होगी।