भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में रितेश पांडेय का इतिहास रचने वाला रिकॉर्ड
रितेश पांडे का चार्ट बस्टर गाना "हेलो कौन" बना बिलेनियर रितेश ने दर्शकों को दिया धन्यवाद

जमशेदपुर (वरुण) : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर रितेश पांडेय ने अपने गाने "हैलो कौन" के जरिए एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है, जो इससे पहले भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में कभी नहीं देखा गया। यह गाना यूट्यूब पर 1 बिलियन व्यूज पार करने वाला पहला भोजपुरी गाना बन गया है।
गाने की विशेषताएं और योगदान
रिलीज़ प्लेटफॉर्म : रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड गीतकार और संगीतकार : आशीष वर्मा निर्देशक : सोनू वर्मा और आशीष यादव लाइक्स : 4 मिलियन से अधिक
"हैलो कौन" गाने ने न केवल रिकॉर्ड व्यूज़ हासिल किए, बल्कि इसके आकर्षक बोल, संगीत और वीडियो निर्देशन ने इसे भोजपुरी इंडस्ट्री का एक अनमोल रत्न बना दिया। गाने की अभूतपूर्व सफलता पर रितेश पांडेय ने अपने फैंस और टीम का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि मेरे दर्शकों के प्यार और समर्थन का परिणाम है। मैं अपनी पूरी टीम का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने इस गाने को खास बनाया। गीतकार-संगीतकार आशीष वर्मा के गाने के बोल और संगीत ने इसे दर्शकों के दिलों तक पहुंचाया। वहीं निर्देशक सोनू वर्मा और आशीष यादव के निर्देशन ने इस गाने को एक नया आयाम दिया।
पीआरओ रंजन सिन्हा का बयान
पीआरओ रंजन सिन्हा ने इस गाने की सफलता को भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि "हैलो कौन" ने इंडस्ट्री को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाया है और यह दर्शाता है कि भोजपुरी संगीत की लोकप्रियता अब वैश्विक स्तर पर बढ़ रही है। "हैलो कौन" ने साबित किया कि क्षेत्रीय संगीत भी वैश्विक स्तर पर अपना प्रभाव छोड़ सकता है। इस गाने की पॉपुलैरिटी ने न केवल भोजपुरी दर्शकों, बल्कि अन्य भाषा-भाषी लोगों को भी आकर्षित किया। इस सफलता के बाद रितेश पांडेय और उनकी टीम ने संकेत दिया है कि वे और भी ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जो भोजपुरी इंडस्ट्री को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाएंगे। "हैलो कौन" न केवल एक गाना है, बल्कि यह भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक प्रेरणा बन चुका है।