रोटरी क्लब ऑफ रांची नॉर्थ ने 300 बच्चों को बांटा टी-शर्ट
टी- शर्ट वितरण कार्यक्रम के दौरान क्लब के सह अध्यक्ष समीर कुमार चंद्रा, परवेज आलम और राहिल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

रांची। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए रोटरी क्लब ऑफ रांची नॉर्थ की ओर से नामकुम स्थित किशोर नगर स्कूल में अध्ययनरत बच्चों के बीच 300 टी शर्ट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना था।
टी- शर्ट वितरण कार्यक्रम के दौरान क्लब के सह अध्यक्ष समीर कुमार चंद्रा, परवेज आलम और राहिल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों को शर्ट पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सक्षम वर्ग को जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए आगे आना चाहिए, ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए।
विद्यालय प्रबंधन ने रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। बच्चों ने भी नई शर्ट पाकर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम के अंत में क्लब सदस्यों ने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।