सदर सीओ अरविंद ने लिया प्रभार
प्रभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने अंचल कार्यालय के कर्मी से परिचय प्राप्त किया।

पाकुड़। सदर सीओ के पद पर पदस्थापित अंचल अधिकारी अरविंद कुमार बेदिया ने शुक्रवार को कार्य भार संभाला। अरविंद ने पाकुड़ ब्लॉक की बीडीओ अल्फ्रेड मुर्मू से प्रभार ग्रहण किया।
प्रभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने अंचल कार्यालय के कर्मी से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात अंचल के कार्यों को विधि सम्मत करने का अपने अधीनस्थ कर्मियों को हिदायत दी।
इन्हें भी पढ़ें.