ताज़ा-ख़बर

मॉर्निंग वॉक पर निकले सरजू महतो की सूझबूझ से बची जान, हाथियों के झुंड से बाल-बाल बचे

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

जंगली हाथियों की दहशत से ग्रामीण सहमे, वन विभाग से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

मॉर्निंग वॉक पर निकले सरजू महतो की सूझबूझ से बची जान, हाथियों के झुंड से बाल-बाल बचे

रामगढ़ : गोला प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चौकाद पंचायत में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बना हुआ है। इसी बीच रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया जब मॉर्निंग वॉक पर निकले सरजू महतो अचानक हाथियों के झुंड के बीच फंस गए। हालांकि उनकी सूझबूझ और सतर्कता के कारण उनकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार चौकाद पंचायत निवासी सरजू महतो रोजाना की तरह सुबह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक उन्हें जंगली हाथियों का झुंड दिखाई दिया। हाथियों को अपनी ओर बढ़ते देख सरजू महतो घबरा गए लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए सड़क किनारे बने एक पुल के नीचे छिप गए। कुछ देर तक हाथियों का झुंड आसपास घूमता रहा जिसके बाद वे जंगल की ओर बढ़ गए। इसके बाद सरजू महतो सुरक्षित बाहर निकले। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में आए दिन हाथियों की आवाजाही बढ़ती जा रही है जिससे ग्रामीणों को हमेशा भय बना रहता है। खासकर सुबह और रात के समय लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने तथा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं ग्रामीणों ने जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की अपील की है।

रामगढ़ से दिलीप करमाली की रिपोर्ट

इन्हें भी पढ़ें.