ताज़ा-ख़बर

भाजपा समर्थित प्रत्याशी सम्पा साहा ने कोर्ट परिसर में चलाया जनसंपर्क अभियान

रिपोर्ट: VBN News Desk4 घंटे पहलेझारखण्ड

अधिवक्ताओं से मांगा सहयोग, चुनाव चिन्ह “बाल्टी” का किया प्रचार

भाजपा समर्थित प्रत्याशी सम्पा साहा ने कोर्ट परिसर में चलाया जनसंपर्क अभियान

पाकुड़ :- नगर निकाय चुनाव को लेकर पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र से भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सम्पा साहा ने कोर्ट परिसर में जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान उन्होंने कोर्ट परिसर में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं से मुलाकात कर सहयोग एवं समर्थन मांगा तथा चुनाव चिन्ह का पर्चा वितरित किया। बताया गया कि नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरीं सम्पा साहा का चुनाव चिन्ह “बाल्टी छाप” है, जो क्रम संख्या 9 पर है। जनसंपर्क के क्रम में सम्पा साहा ने कहा कि नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पाकुड़ नगर के सभी वार्डों में विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने बताया कि पानी, सड़क, बिजली, सफाई सहित विभिन्न समस्याओं का समाधान कराया गया है। साथ ही मृतप्राय शहरी जलापूर्ति योजना को धरातल पर लाकर जनहित में कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि चांदपुर पुठीमारी से पाकुड़ तक गंगाजल पहुंच चुका है। वहीं कलिकापुर में भी आमजनों को पानी मिलना शुरू हो गया है और सभी टंकियों तक पानी पहुंच चुका है। कुछ स्थानों पर पाइपलाइन विस्तार का कार्य शेष है। उन्होंने कहा कि नगरवासियों का आशीर्वाद व सहयोग मिला तो जल्द ही पाकुड़ नगर के हर घर और हर मोहल्ले में गंगाजल पहुंचेगा और पेयजल की समस्या पूरी तरह दूर होगी।

जनसंपर्क अभियान में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू, राष्ट्रीय मंत्री मिस्फिका हसन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह, पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम दुबे, अमृत पांडेय, जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, दिलीप सिंह, अधिवक्ता मनीष पांडेय, संजीत मुखर्जी, नोरेन साहा, हिसाबी राय, पार्वती देवी, मनोरमा देवी, सुशील साहा सहित दर्जनों मातृशक्ति उपस्थित थीं।

इन्हें भी पढ़ें.