ताज़ा-ख़बर

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता का निधन

रिपोर्ट: VBN News Desk56 दिन पहलेझारखण्ड

बेनी प्रसाद गुप्ता का राजनीतिक जीवन काफी सक्रिय और प्रभावशाली रहा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता का निधन

Ajay Kumar

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद गुप्ता का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जिले सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेनी प्रसाद गुप्ता लंबे समय से अस्वस्थ थे। बुधवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पाकुड़ सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बेनी प्रसाद गुप्ता का राजनीतिक जीवन काफी सक्रिय और प्रभावशाली रहा। वे दो बार बिहार विधानसभा के सदस्य रहे तथा पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र का भी दो बार प्रतिनिधित्व किया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में उनकी विशेष पहचान थी और उन्होंने लंबे समय तक जनसेवा एवं संगठन के लिए कार्य किया।

उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा शोक व्याप्त है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। कई लोगों ने उनके निधन को क्षेत्र की राजनीति और सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

परिजनों ने बताया कि अंतिम संस्कार से संबंधित कार्यक्रम की जानकारी शीघ्र साझा की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें.