ताज़ा-ख़बर

अमरापाड़ा में 23वां बलभद्र पूजा समारोह आयोजित, श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार5 घंटे पहलेझारखण्ड

बाहर से आए अतिथियों को अंगवस्त्र देकर समिति के द्वारा सम्मानित किया गया। सरकारी क्षेत्रों में चयनित छात्र - छात्राओं को भी ब्याहुत समाज के समिति के द्वारा सम्मानित किया गया।

अमरापाड़ा में 23वां बलभद्र पूजा समारोह आयोजित, श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

पाकुड़।जिले के अमरापारा बाजार स्थित शिव मंदिर प्रांगण में बुधवार को ब्याहुत संघ की ओर से 23 वा कुलदेवता बलभद्र भगवान पूजा समारोह का आयोजन किया गया। बलभद्र भगवान की प्रतिमा स्थापित कर भक्तिमय माहौल में हर्षोउल्लास के साथ पूजा सम्पन्न हुई।पुरोहित अश्वनी तिवारी व यजमान कुंदन भगत उर्फ भूटान एवं उनकी अर्धांगनी राधिका के द्वारा वैदिक मंत्रोउच्चार के साथ भगवान बलभद्र की पूजा संपन्न किया गया। 29.jpg 31.jpg

वही इस पूजन में महिलाएं, पुरुष,बच्चे-बच्चियां,बुजुर्ग व्यक्ति ने बढ़ चढ़कर भाग लिए।एवं सभी बलभद्र पूजन में पहुँचकर पुष्पांजलि अर्पित व शाष्टांग दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिए व कुशल जीवन की मंगल कामनाएं के लिए प्रार्थना किए।पूजन ततपश्चात हवन आरती वंदना कर प्रसाद का वितरण किया गया। एवं साथ ही स्वजाति भोज का आयोजन किया गया।साथ ही बाहर से आए अतिथियों को अंगवस्त्र देकर समिति के द्वारा सम्मानित किया गया। 30.jpg 27.jpg सरकारी क्षेत्रों में चयनित छात्र - छात्राओं को भी ब्याहुत समाज के समिति के द्वारा सम्मानित किया गया। विगत 23 वर्षों से ब्याहुत संघ के द्वारा श्री बलभद्र जयंती का आयोजन किया जाता है।इसके साथ ही संध्या में बलभद्र भगवान की प्रतिमा को जयघोष के साथ बासलोई नदी में विसर्जित किया गया।मौके पर उपस्थित संजीव कुमार उर्फ बबलू भगत संजय भगत,नारायण भगत,कन्हाई भगत,विनोद भगत,विजय भगत,रंजीत भगत,सुरेंद्र भगत,मनोज भगत, उमानाथ भगत,विनायक भगत,लक्षमण भगत,चन्द्रशेखर भगत,अमित कुमार भगत, सुमन भगत,रिंकू भगत,उत्तम भगत,गोल्डेन भगत,विकास भगत,देव नारायण भगत,राजेन्द्र भगत,रोहित भगत के अलावे सैकड़ो की संख्या में ब्याहुत कलवार संघ के महिलाएं,पुरुष मौजूद थे। पूजन समारोह में सरकारी सेवा में समाज से जुड़े युवक एवं युवती को अंग वस्त्र और मेमेंटो देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

इन्हें भी पढ़ें.