ताज़ा-ख़बर

शानदार स्केचिंग के लिए ‘शीतल आर्ट’ सम्मानित

रिपोर्ट: VBN News Desk55 मिनट पहलेझारखण्ड

अभिनेता देवेश खान बोले- प्रतिभा के दम पर शीतल एक दिन बहुत आगे जाएंगे

शानदार स्केचिंग के लिए ‘शीतल आर्ट’ सम्मानित

Ranchi: रांची के कांटाटोली स्थित रांची म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह में ‘शीतल आर्ट’ को शानदार स्केचिंग और विकास बाबू को बेहतरीन डांस प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता देवेश खान और आईफा इंटरनेशनल के चेयरमैन साबिर हुसैन ने दोनों कलाकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

समारोह में बताया गया कि शीतल आर्ट अब तक कई बॉलीवुड कलाकारों और मंत्रियों के हुबहू स्केच तैयार कर चुके हैं। उनकी कला और मेहनत की सराहना करते हुए अभिनेता देवेश खान ने कहा कि शीतल अपनी प्रतिभा के दम पर भविष्य में बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे। वहीं साबिर हुसैन ने भी दोनों कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में मो. जैनुल, मो. शोएब, मो. तबरेज, शाहनवाज अल्तमश सनी, नौशाद अली, मो. परवेज, सोहेल खान और राजू सहित कई लोग मौजूद थे।

इन्हें भी पढ़ें.