ताज़ा-ख़बर

शिव शक्ति मंदिर वार्षिकोत्सव का समापन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

रिपोर्ट: अकरम 11 घंटे पहलेझारखण्ड

आज महाभंडारा और भक्ति जागरण का आयोजन, प्रसिद्ध कलाकार देंगे प्रस्तुति

शिव शक्ति मंदिर वार्षिकोत्सव का समापन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बरवाडीह, लातेहार : प्रखंड के सरईडीह स्थित प्रसिद्ध शिव शक्ति मंदिर का त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव सोमवार को पूर्णाहुति एवं विशेष पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हो गया। समापन दिवस पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भक्तों ने भगवान शिव एवं माता शक्ति के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूर्णाहुति दी गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए महाभंडारा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और पूरे दिन धार्मिक गतिविधियां जारी रहीं। मंदिर कमेटी के अनुसार रात्रि में भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रसिद्ध कलाकार भजन, देवी गीत एवं धार्मिक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। मंदिर कमेटी ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में महाभंडारा और भक्ति जागरण में शामिल होने की अपील की है। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही। वार्षिकोत्सव के समापन के साथ पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इन्हें भी पढ़ें.