सिमरिया विधायक ने पर्यटन सचिव से की मुलाकात* *इटखोरी, चूंदरूधाम और भवानी मठ के विकास पर चर्चा; अगले सप्ताह प्रस्तावित दौरा

**टंडवा/रांची: ** सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने झारखंड सरकार के पर्यटन सचिव श्री मुकेश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर सिमरिया विधानसभा क्षेत्र एवं चतरा जिले के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर विधायक ने पर्यटन सचिव को इटखोरी स्थित माँ भद्रकाली मंदिर, टंडवा के चूंदरूधाम तथा सिमरिया भवानी मठ के भ्रमण हेतु आमंत्रित किया। उद्देश्य है कि इन महत्वपूर्ण आस्था एवं पर्यटन स्थलों की संभावनाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन कर उनके समग्र विकास की दिशा में ठोस पहल की जा सके।मुलाकात के दौरान पर्यटन सचिव ने चतरा के उपायुक्त से दूरभाष पर वार्ता कर भ्रमण की संभावित तिथि पर चर्चा की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनका यह महत्वपूर्ण दौरा अगले सप्ताह प्रस्तावित है।
विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने कहा कि मेरा सतत प्रयास है कि चतरा जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का समुचित विकास हो, उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिले तथा स्थानीय युवाओं के लिए पर्यटन के माध्यम से रोजगार और क्षेत्र के आर्थिक विकास के नए अवसर सृजित हों।