ताज़ा-ख़बर

नाबालिगों के अपहरण मामले की समाजसेवी ने उच्च स्तरीय जांच की किया मांग

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार2 घंटे पहलेझारखण्ड

समाजसेवी ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे कुछ लोगों द्वारा निजी स्वार्थ में बच्चों को बहला-फुसला कर गलत बयान दिलाने का प्रयास किया गया।

नाबालिगों के अपहरण मामले की समाजसेवी ने उच्च स्तरीय जांच की किया मांग

आमडापाड़ा (पाकुड़)। अमरापारा क्षेत्र से 27 जनवरी 2026 को दो नाबालिग बच्ची की हुई अपहरण और बरामदगी प्रकरण का स्थानीय समाजसेवी नरेश कांत साह ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर जांच की मांग की है। उन्होंने मामले की गहराई से जांच करा का दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

श्री साह ने एसपी को भेजे गए पत्र में कहा है कि इस मामले को स्थानीय प्रशासन एवं जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से लेते हुए अब तक कार्रवाई की दिशा में पहल की गई है, लेकिन यह मामला सामान्य नहीं, बल्कि एक “साजिश” के तहत बच्चों को फंसाने और मामले को धार्मिक रंग देने की कोशिश से जुड़ा हो सकता है।

समाजसेवी ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे कुछ लोगों द्वारा निजी स्वार्थ में बच्चों को बहला-फुसला कर गलत बयान दिलाने का प्रयास किया गया। आवेदन में यह भी कहा गया है कि यह मामला “लव जिहाद”, “धर्मांतरण” अथवा धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश का रूप भी ले सकता है।

उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच केंद्रीय जांच एजेंसी के माध्यम से कराई जाए, ताकि घटना से जुड़े सभी दोषियों की पहचान कर उन्हें कड़ी सजा दिलाई जा सके।

समाजसेवी ने कहा कि यदि समय रहते निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति से इनकार नहीं किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें.