ताज़ा-ख़बर

श्रद्धा और सम्मान के साथ दी गई समाजसेवी सरदार अजीत सिंह को अंतिम विदाई, अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट: VBN News Desk15 घंटे पहलेझारखण्ड

साकची गुरुद्वारा में हुई अंतिम अरदास, सामाजिक सेवा के लिए सदैव याद किए जाएंगे सरदार अजीत सिंह

श्रद्धा और सम्मान के साथ दी गई समाजसेवी सरदार अजीत सिंह को अंतिम विदाई, अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब

जमशेदपुर : मानगो निवासी वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय सरदार अजीत सिंह की आत्मिक शांति के लिए आयोजित श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति एवं अंतिम अरदास सोमवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा, भक्ति और भावुक वातावरण के बीच संपन्न हुई। इस अवसर पर शहर के सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक एवं सिख समाज से जुड़े बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित हुए और दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार ज्योति सिंह मथारू विशेष रूप से रांची से अंतिम अरदास में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय सरदार अजीत सिंह समाज सेवा, मानवीय मूल्यों और सेवा-भाव के प्रतीक थे। उनका योगदान सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेगा और समाज उन्हें लंबे समय तक याद रखेगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले, चेयरमैन सरदार रणधीर सिंह, ट्रस्टी सरदार रविंदर सिंह, सतनाम सिंह सिद्धू, सतिंदर सिंह रोमी, सरदार अजायब सिंह बरियार, सुरजीत सिंह छीते सहित कमेटी के अन्य सदस्यों ने भी अंतिम अरदास में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान सरदार गुरमुख सिंह मुखे, युवा नेता सतबीर सिंह सोमू, शिवशंकर सिंह, गुरदीप सिंह पप्पू, राजू मारवाह, कृतजीत सिंह रॉकी, अमरजीत सिंह, संपादक जयप्रकाश राय, अधिवक्ता कुलविंदर सिंह, अवतार सिंह भाटिया, बलजीत सिंह, वरिष्ठ पत्रकार परविंदर सिंह भाटिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक, पत्रकार, सिख स्त्री सत्संग सभा, साकची तथा सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था के सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के तहत श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक गुरु का कीर्तन आयोजित किया गया। इसके पश्चात संगत की उपस्थिति में अंतिम अरदास संपन्न हुई और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय सरदार अजीत सिंह वरिष्ठ पत्रकार नानक सिंह के ससुर थे। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत उपस्थित लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की अरदास की।

इन्हें भी पढ़ें.