ताज़ा-ख़बर

सोनम वांगचुक रिहा, NSA हिरासत रद्द

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

गृह मंत्रालय ने छह महीने बाद रिहाई की पुष्टि की, सरकार ने शांति और संवाद बनाए रखने पर जोर

सोनम वांगचुक रिहा, NSA हिरासत रद्द

नई दिल्ली: लद्दाख के जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत हिरासत रद्द कर दी गई है और उन्हें रिहा कर दिया गया। वांगचुक लगभग छह महीने से राजस्थान के जोधपुर जेल में बंद थे।

गृह मंत्रालय ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि वांगचुक 26 सितंबर 2025 को लेह के जिला मजिस्ट्रेट के "सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने" के आदेश के तहत NSA के तहत हिरासत में लिए गए थे। मंत्रालय ने कहा कि हिरासत का लगभग आधा समय वांगचुक पहले ही काट चुके थे।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि लद्दाख में शांति और स्थिरता बनाए रखने, सभी हितधारकों और समुदाय के नेताओं के साथ संवाद जारी रखने और इलाके से जुड़े मुद्दों को रचनात्मक तरीके से हल करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

सरकार ने आश्वासन दिया कि लद्दाख के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय जारी रहेंगे और समुदाय के अलग-अलग वर्गों जैसे छात्रों, व्यापारियों और पर्यटन क्षेत्र पर असर कम करने के लिए सक्रिय प्रयास किए जाएंगे।

सोनम वांगचुक की रिहाई को इलाके में सकारात्मक संकेत माना जा रहा है और इसे सरकार द्वारा समुदाय के विश्वास और शांतिपूर्ण वातावरण को बनाए रखने की दिशा में अहम कदम बताया गया है।

इन्हें भी पढ़ें.