ताज़ा-ख़बर

विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह पर मैराथन दौड़ आयोजित

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार117 दिन पहलेझारखण्ड

एसपी एवं डीएफो ने दिखाई हरी झंडी

पाकुड़। विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह कार्यक्रम पर सोमवार को वन प्रमंडल कार्यालय द्वारा मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सिद्धू कान्हू पार्क के समीप से प्रातः मैराथन दौड़ के प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार और वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार ने फ्लैग दिखाकर रवाना किया। 4 किलोमीटर की मैराथन दौड़ में युवाओं ने भाग लिया । इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए, जागरूक करने को लेकर एक सप्ताह तक स्कूल, कॉलेज और गांव के लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 24.jpg

उन्हें पेड़ ,पौधों को बचाने और उससे पर्यावरण को होने वाले लाभ के बारे में जागरूक करने का अभियान चलेगा। वहीं एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि पर्यावरण में जिस तरह से दिनों दिन बदलाव आ रहा है इसके संरक्षण के लिए हम सब को मिलकर काम करने की जरूरत है, ताकि पर्यावरण संतुलित रहे और लोग सुरक्षित हो। मैराथन दौड़ में बॉयज ग्रुप में प्रथम स्थान पर शिव मुर्मू ,द्वितीय स्थान पर मंटू ठाकुर, तृतीय स्थान पर अनिल किस्कू सफल हुए। वहीं गर्ल्स ग्रुप में फूल कुमारी पहले स्थान पर द्वितीय स्थान पर सोनाली मुर्मू, तृतीय स्थान पर चांदनी ने अपनी जीत दर्ज की। इन्हें 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुरष्कृत किया जाएगा। इस मौके पर खेल संघ के रणवीर सिंह, वन प्रमंडल कार्यालय के प्रधान सहायक इंद्रदेव राम, फॉरेस्टर बबलू देहरी, पवन गौर ,अनुज ,आकाश सहित वन प्रमंडल कार्यालय के सभी कर्मी मौजूद थे।

इन्हें भी पढ़ें.