ताज़ा-ख़बर

लातेहार में सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा, कोने और ओरिया पिकेट का किया औचक निरीक्षण

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

हर परिस्थिति से निपटने को रहें तैयार - जवानों को एसपी कुमार गौरव का अलर्ट रहने का निर्देश

लातेहार में सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा, कोने और ओरिया पिकेट का किया औचक निरीक्षण

लातेहार : जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बुधवार को आईआरबी-4 कोने पिकेट एवं जैप-7 ओरिया पिकेट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था, जवानों की सतर्कता तथा पिकेटों की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने दोनों पिकेटों में तैनात जवानों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली तथा संतरी पोस्टों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात जवानों को वर्तमान सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर हमेशा सतर्क और मुस्तैद रहने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे। एसपी कुमार गौरव ने पिकेट परिसर में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों के रहने, भोजन, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल का मनोबल मजबूत रखना विभाग की प्राथमिकता है और जवानों की सुविधा एवं सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं जो सराहनीय है। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लातेहार पुलिस जिले में शांति, कानून व्यवस्था एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लातेहार से संतोष कुमार की रिपोर्ट

इन्हें भी पढ़ें.