ताज़ा-ख़बर

पिता के सम्मान में आई-फा इंटरनेशनल में हुआ विशेष फादर्स डे सेलिब्रेशन

रिपोर्ट: VBN News Desk5 घंटे पहलेझारखण्ड

फादर्स डे के इस खास मौके पर विशेष केक कटिंग का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने मिलकर केक काटकर इस दिन को और भी यादगार बनाया।

 पिता के सम्मान में आई-फा इंटरनेशनल में हुआ विशेष फादर्स डे सेलिब्रेशन

रांची। पिता के प्रेम, त्याग और समर्पण को समर्पित फादर्स डे के अवसर पर आई-फा इंटरनेशनल, रांची द्वारा होटल केन, मेन रोड, रांची (गुरुद्वारा के सामने) में एक विशेष कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपने पिता के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करने का एक रचनात्मक मंच प्रदान करना था।

इस अवसर पर "डिजाइन कॉफी मग फॉर योर डैड" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को आयोजकों द्वारा कॉफी मग उपलब्ध कराया गया। बच्चों ने अपनी कल्पना और रचनात्मकता के रंगों से मग को खूबसूरत अंदाज में सजाया और अपने पिता के लिए प्यार भरे संदेश लिखे।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पत्रकार सैयद रमीज कथा मसूद कच्ची प्रिंसिपल सिटी पब्लिक स्कूल रांची उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शगुफ्ता बानो, शबाना और रक्षंदा नूर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में जोगिंदर ठाकुर, हुमायूं, अलमा हसन और महेश शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

बच्चों का उत्साह और रचनात्मकता देखते ही बन रही थी। प्रतिभागियों ने कला के माध्यम से पिता-पुत्र/पुत्री के रिश्ते की भावनाओं को खूबसूरती से प्रस्तुत किया।

फादर्स डे के इस खास मौके पर विशेष केक कटिंग का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने मिलकर केक काटकर इस दिन को और भी यादगार बनाया। केक सभी बच्चों के बीच बांटा गया, जिससे कार्यक्रम में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।

आई-फा इंटरनेशनल की ओर से सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया और विजेताओं को सम्मानित किया गया।

इस सफल आयोजन ने यह संदेश दिया कि पिता का स्थान जीवन में सबसे अनमोल है और उनके प्रति प्रेम व सम्मान हर दिन व्यक्त किया जाना चाहिए। फादर'एस दे के साथ आज का दिन म्यूजिक डे , भी होता है इस दिन को याद कर बच्चों के लिए गाना गया मोहम्मद साबिर हुसैन, सभी विजेताओं को निदेशक मोहम्मद साबिर हुसैन के द्वारा पुरस्कृत किया गया प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विजेताओं के नाम इस प्रकार रहे — जूनियर ग्रुप: नानिया, रिदा, जैनब रहमान, फैज, सैयद अली। दूसरे ग्रुप: हमारा, नसीम, फिजा और एलिजा। सीनियर ग्रुप: सोना कुमारी, अफीफा हुसैन, शबाना परवीन, सद्र और शिफा।

इन्हें भी पढ़ें.